आसानी से उपलब्ध खजूर आपके शरीर के नर्वस-सिस्टम को नियंत्रित करता है -इसमें पोटेशियम प्रचुर-मात्रा में होता है और सोडियम की मात्रा काफी कम होती है -
- शोध में यह भी बात सामने आई है कि पोटाशियम स्ट्रोक के खतरे को कम करता है। शरीर में एलडीएल कोलेस्ट्राल स्तर कम करने में भी खजूर मददगार है। हालांकि डायबिटीज के रोगियों को खजूर से दूर रहना चाहिए।
- खजूर कोलेस्ट्राल फ्री होता है। इसमें वसा बहुत ही कम मात्रा में होता है। खजूर में विटामिन्स और मिनरल्स की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। खजूर प्रोटीन, फाइबर, विटामिन बी-वन, बी-टू, बी-थ्री और बी-फाइव का बेहतर स्रोत है। इसमें विटामिन ए-1 और सी भी मौजूद होता है। इसमें मौजूद फाइबर और विभिन्न तरह का एमिनो एसिड पाचन क्रिया दुरूस्त रखता है।
- भागदौड़ भरी जिंदगी अक्सर हमें थका देती है। ऐसे में खजूर बढ़िया एनर्जी बूस्टर है। इसमें मौजूद प्राकृतिक शुगर जैसे ग्लूकोज सुक्रोज और फ्रूकटोज तुरंत एनर्जी देने का काम करते हैं। खजूर के और भी बेहतर फायदे के लिए इसे दूध में मिलाकर ले सकते हैं। यह स्वादिष्ट स्नैक्स है। जो लोग स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा जागरूक होते हैं, उनके लिए खजूर बढि़या विकल्प हैं। इसमें कैलरी की मात्रा बहुत कम होती है।
- इसमें उच्च मात्रा में आयरन होता है, जो एनिमिया से लड़ने में मदद करता है। एनिमिया के मरीजों को प्रचुर मात्रा में खजूर खाना चाहिए।
- बच्चों से लेकर बड़े तक दांत की समस्या से परेशान रहते हैं। #खजूर में मौजूद फ्लोराइड दांतों की रक्षा करता है। कब्ज से परेशान लोग इसका सेवन कर कब्ज से छुटकारा पा सकते हैं। ज्यादा फायदे के लिए खजूर को रात में पानी में भिगो दें और सुबह गुनगुने पानी के साथ खा लें।
- मोटापे से परेशान लोग खजूर का सेवन सीमित मात्रा में करें। खजूर वजन बढ़ाने में मदद करता है। जो लोग बहुत ज्यादा पतले हैं उनके लिए खजूर फायदेमंद है।
- खजूर शरीर में जहरीला प्रभाव कम करने में भी मदद करता है। साथ ही एबडामिनल #कैंसर से भी बचाता है और इसे ठीक करने में भी कारगर है।
- नजर कमजोर है तो खजूर का इस्तेमाल कीजिए। यह आई साइट मजबूत करता है। #नाइट ब्लाइंडनेस (रतौंधी) जैसी परेशानी से भी निजात दिलाने में खजूर मददगार है।
No comments:
Post a Comment