Monday, December 14, 2015

जहरीला कीड़ा डंक मार दे तो क्या करे

मौसम बे मौसम में कीड़े, उड़ते रहते है और कभी कभी काट भी लेते है। विभिन्न प्रकार की चींटियॉ भी काट खाती है। इनके काटने से काफी जलन होता है। आक्रांत स्थान पर काफी सूजन हो जाती है। मधुमक्खियाँ भी बड़े जोर से काट खाती है और यह कभी कभी खतरनाक भी होता है। कुछ कीड़ों का डंक सूजन के साथ साथ काफी जलन और बेचैनी पैदा करने वाला होता है जिसका सही समय पर इलाज आवश्यक है। बाजार मे मिलने बाली कीड़ों के काटने की दवा से तुरंत आराम नही मिल पाता है, कभी कभी डाक्टर से सलाह लेना आवश्यक हो जाता है।लेकिन तुरंत आराम के लिए कुछ घरेलू उपाय भी अपनाएं जा सकते हैं...
जहरीला कीड़ा डंक मार दे तो क्या करे

  1. अनार के पत्तों को पीस कर लगाने से लाभ होता है।
  2. आम की गुठली पानी के साथ घिसकर लगाने से दर्द में आराम मिलता है।
  3. जहरीले जन्तु के काट लेने पर दंश स्थान पर लगाने से विष शमन होने लगता है।
  4. तुलसी के पत्तों को शरीर पर लगाएं और पत्तों को पीसकर इसका रस रोगी को पिलाएं।
  5. दंश के स्थान पर नीबू का रस लगाएँ।
  6. दंश स्थान पर आक के दूध का लेप करने से राहत मिलती है।
  7. दिलासलाई का मसाला पानी में घिसकर लगाएं।
  8. पुदीने की पत्ती चबाएं।
  9. मिट्टी की गीली पट्टी बांधे।
  10. विषैले कीड़े के काटने पर प्याज़ पीसकर शहद में मिलाकर काटे हुए स्थान पर लगाएँ।
  11. विषैले कीड़े, मधुमक्खी या बिच्छु के काटने पर नीम की पत्तियों को पीस कर लेप करें। नीम के पत्तों को चबाएं।
  12. विषैले दंश के स्थान पर नमक का पानी डालकर रगड़ें।

No comments:

Post a Comment