यह बहुत हीं उपयोगी है, बहुत हीं सस्ता है और इसका उपयोग करना बहुत सरल है कंडोम बनाने का आईडिया देने वाले ने सराहनीय काम किया है क्योंकि इसने कई कंपनियों को करोड़ों का लाभ तो पहुँचाया हीं है साथ हीं साथ इसने लोगों के सेक्स जीवन को बहुत हीं सरल बना दिया है। गर्भनिरोध के रूप में सबसे आसानी से उपलब्ध होने वाले साधनों में से सबसे आसन है कंडोम को पाना जिसका इस्तेमाल करना बहुत हीं सरल है और गर्भनिरोधक के रूप में जो बहुत हीं असरकारक है। कंडोम के आने से जन्म नियंत्रण और सुरक्षित यौन संबंध के रास्ते में एक क्रांति की शुरुआत हो गई थी जो आज भी बहुत ही सफलता के साथ चल रही है।

कंडोम के फायदे
कंडोम ने आकर ये सुनिश्चित कर दिया है कि जन्म नियंत्रण करने का काम अब सिर्फ पारंपरिक शल्य चिकित्सा प्रक्रियाओं तक सीमित नहीं रह गया बल्कि अब हर कोई जन्म नियंत्रण में अपनी भागीदारी निभा सकता है;
- अब हर कोई कंडोम को अपनाकर बच्चों के जन्म पर नियंत्रण लगा सकता है।
- कंडोम के आने से वाकई लोगों में जन्म नियंत्रण को लेकर जागरूकता भी फ़ैल गई थी।
- कंडोम धन्यवाद का पात्र है जिसकी वजह से अब सुरक्षित सेक्स करना संभव हो गया है।
- यह लगभग सबको पता चल गया है कि कंडोम के प्रयोग से आप काफी हद तक कई यौन संचारित रोगों को एक दूसरे से फैलने में रोक सकते हैं।
- आमतौर पर किसी यौन रोग से संकर मित महिला से असुरक्षित सेक्स करने से पुरुष को यौन रोग लग सकता है या यौन रोग से संकर मित पुरुष से महिला को ये रोग पकड़ सकता है।
- कुल मिलाकर ये कहा जा सकता है कि कंडोम के इस्तेमाल से आप अनचाहे गर्भ को रोक सकते हैं और यौन संबंधी रोगों से बचे रह सकते हैं।
- यह बहुत हीं आसानी से उपलब्ध हो जाता है मसलन यह लगभग हर छोटे बड़े दूकान पर मिलता है एवं सरकार इसे मुफ्त में भी बँटवाती है।
- यह काफी सस्ता भी है और इसे इस्तेमाल करना भी बहुत हीं सरल है। यह कई कारणों से फायदेमंद है जिसकी वजह से यह हर वर्ग के लोगों में काफी लोकप्रिय है।
कंडोम कितना लोकप्रिय होगा इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि एक नहीं अनेकों कम्पनियां इसके निर्माण में जुटी रहती हैं और पूरा बाजार तरह तरह के कंडोम्स से भरा पड़ा रहता है । बाजार में सस्ते से सस्ता और महंगे से महंगा कंडोम उपलब्ध रहता है।
कंडोम के उपयोग की सही विधि
सेक्स को रोचक बनाने के लिए कंडोम प्रयोग के लिए भी कई युक्तियां अपनाई जाती हैं। हालांकि सुरक्षित सेक्स के लिए महिलाएं भी उपयुक्त गर्भनिरोधक ले सकती हैं, लेकिन उससे भी अधिक सुरक्षित होता हैं कंडोम का प्रयोग। आज के समय में कंडोम के प्रयोग की कई युक्तियां आ गई हैं। इतना ही नहीं इनमें सुरक्षा युक्तियों के साथ ही रोमांचक युक्तियां भी शामिल हैं जैसे- कंडोम का अलग-अलग रंग-रूप में आना। खुशबुदार कंडोम का होना। आइए जानें कंडोम प्रयोग की दस युक्तियों के बारे में। सेक्स एक कला है ठीक इसी तरह से कंडोम का इस्तेमाल करना भी एक कला है। नियमित रूप से लोग कंडोम का प्रयोग करते हैं,लेकिन ऐसे बहुत से लोग हैं,जो कि कंडोम प्रयोग की सही विधि नहीं जानते। ऐसे में कंडोम के प्रयोग से पहले यह जानकारी होना भी आवश्यक है कि कंडोम का प्रयोग करते समय कौन-कौन सी सावधानियां बरती जाएं। लोग कंडोम का प्रयोग करने से पहले उसकी समाप्ति की तारीख तक देखना भूल जाते हैं। आमतौर पर कंडोम सुविधाजनक होता है। आइए जानें कंडोम के उपयोग की सही विधि क्या है।
- कंडोम के सही उपयोग के लिए जरूरी है कि पैकेट को सही तरह से खोला जाए जिससे सावधानी से कंडोम को बाहर निकाला जा सकें। इतना ही नहीं कंडोम के इस्तेमाल के समय हाथों में वाटर बेस्ड लुब्रिकेंट्स का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
- कंडोम को खरीदने और उपयोग करने से पहले जरूरी है कि उसकी समाप्ति की तारीख देख लें।
- कंडोम के प्रयोग से पहले हाथों को अच्छे क्लींजर से धोएं साथ ही साफ-सफाई का भी खास ख्याल रखें।
- ध्यान रहे स्त्री या पुरूष दोनों में से कोई एक ही कंडोम का प्रयोग करें। दोनों एक साथ इसका प्रयोग न करें।
- कंडोम का प्रयोग करते समय किसी तरह की अतिरिक्त चिकनाई या तैलीय पदार्थ का प्रयोग न करें।
- एक कंडोम का प्रयोग एक ही बार करें और इसके बाद उसे तुरंत कूडे़दान में डालकर हाथों को अच्छी तरह से साफ कर लें।
- कंडोम का इस्तेमाल करने के लिए जरूरी है कि इसका प्रयोग इरेक्शरन के बाद और इजेक्यूकलेशन से पहले किया जाये।
- डिस्चार्ज के बाद तुरंत बाद कंडोम को निकाल देना चाहिए, नहीं तो इंफेक्शन या अन्य बीमारियों का डर रहता है।
- पुरूषों को अपने मन से ये भ्रम निकाल देना चाहिए कि कंडोम के इस्तेमाल से वह सेक्स का आनंद नहीं उठा पाएंगे। बल्कि उन्हें यह सोचना चाहिए कि कंडोम का प्रयोग कर वे कई तरह की बीमारियों, इंफेक्शन और असुरक्षित यौन संबंध से बचेंगे।
- पुराने कंडोम का प्रयोग न करें और उस समय तो बिल्कु्ल भी नहीं जब उसकी अंतिम तिथि समाप्त हो चुकी हो।
- कंडोम के इस्तेमाल में शर्म न करें बल्कि झिझक को भूल कंडोम के फायदे और प्रयोग के बारे में आप डॉक्टर से भी कंसल्ट कर सकते हैं।
- कंडोम सेक्स सुरक्षा युक्तियों में सर्वोपरि है। सुरक्षित सेक्स अभ्यास के लिए कंडोम से फायदेमंद चीज कोई नहीं।
- कंडोम सिर्फ पुरूषों के लिए ही नहीं बल्कि महिलाओं के लिए भी उपलब्ध है।
- कंडोम खरीदते समय क्वालिटी का खास ख्याल रखें। घटिया क्वालिटी का कंडोम प्रयोग करना आपके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो सकता है।
- कंडोम के साथ सेक्स का आनंद उठाने के लिए कलरफुल और खुशबुदार कंडोम का प्रयोग किया जा सकता है।
- कंडोम के पैकेट को बहुत ज्यादा गर्म स्थान पर या पर्स इत्यादि में न रखें बल्कि घर के ही किसी ठंडे और सूखे स्थान पर रखें। नहीं तो कंडोम डैमेज हो सकता है।
- कंडोम के प्रयोग से पहले जरूरी है कि उसको चैक कर लिया जाए कि वह कहीं से फटा हुआ न हो, न ही उसमें कोई छेद या फिर कोई पदार्थ चिपका हो।
- कंडोम का पैकेट खरीदने के बाद उस पर लिखें दिशा-निर्देशों को जरूर पढ़े व उसी हिसाब से उसका पालन करें। इससे आप कंडोम की सुरक्षा युक्तियों के बारे में भी जान जाएंगे।
- बहुत ज्यादा सूखे या बहुत ज्यादा चिपचिपे कंडोम का इस्तेमाल न करें। अन्यथा इंफेक्शकन के खतरे बढ़ जाते हैं।
- कंडोम को पैकेट से निकालने के बाद बहुत ज्यादा देर तक न तो बाहर रखें और न ही बार-बार उसको हाथ लगाएं बल्कि उसको सीधे इस्तेमाल करें
- सेफ सेक्स के ऑप्शंस के साथ ही यह अनचाहे गर्भ से भी बचाता है।
सेक्स के दौरान हर बार कंडोम का प्रयोग आपको सुरक्षित सेक्स में मदद करेगा।
No comments:
Post a Comment