Sunday, July 5, 2015

छुहारे का अचार गुणकारी होता है....!

अचार तो बहुत सी चीजों का बनता है, परन्तु छुहारे का अचार काफी गुणकारी अचार होता है। ये आचार अपच को खत्म करने वाला तथा भूख को बढ़ाने वाला होता है -





बनाने की विधि :-
<<<<>>>>>>

* लगभग 1 किलो छुहारे लेकर पहले नींबू के रस में इन्हें 5 दिन तक भिगोकर रखें। बाद में जब छुहारे फूल जाए तो अन्दर के बीजों को निकालकर निम्न मिश्रण को भरते हैं।

भरावन के लिए सामग्री :-
<<<<<<<<<>>>>>>>

कालीमिर्च- 100 ग्राम

पीपल- 100 ग्राम

तज -100 ग्राम मात्रा,

सोंठ-50 ग्राम

जीरा- 50 ग्राम

शाहजीरा- 50 ग्राम

कालानमक -300 ग्राम

चीनी -2 किलो

* इन सभी को कूट-पीसकर मिश्रण को तैयार कर लेते हैं। छुहारे में  उपरोक्त मिश्रण को भरकर एक बर्नी (जार ) में डाल देते हैं तथा ऊपर से नींबू का रस निचोड़ देते हैं। इस बर्तन को 4-5 दिन धूप में खुला रख देते हैं। बस अचार तैयार है।

* इस अचार को भोजन के समय या बाद में खा सकते हैं। यह अचार पाचक व रुचिवर्द्धक होता है तथा अपचन को दूर करता है।

उपचार स्वास्थ्य और प्रयोग-

No comments:

Post a Comment