Thursday, July 2, 2015

निराश न हो दो मिनट मैगी के बंद होने से ....!


मैगी पर बैन लगने से काफी सारे नूडल्स प्रेमी निराश होंगे। कईयों को तो यह समझ नहीं आ रहा होगा कि अब वो अपने नाश्ते में क्या खाएंगे। बच्चों की सबसे पसंदीदा मैगी अब कम से कम कुछ सालों तक देश में नहीं बिकेगी। लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको कुछ ऐसे नाश्तों के बारे में बताने जा रहे हैं जो बनने में सिर्फ 2 से 3 मिनट ही लेते हैं। ये न सिर्फ लजीज होते हैं, बल्कि ये आपके समय की भी बचत करते हैं और शायद इसी वजह से आप मैगी को पसंद भी करते थे। तो जानिए मैगी के अलावा आप कम समय में क्या क्या तैयार कर सकते हैं जो आपके सुबह के नाश्ते का बेहतर विकल्प होगा-



* बाजार से कॉर्नफलैक्स लाएं और दूध में मिलाकर खा ले। ज्यादातर लोगों के पास सुबह-सुबह नाश्ता बनाने का वक्त नहीं होता तो यह एक बेहतर विकल्प है।  इसे बनाने की प्रक्रिया में दो मिनट से भी कम वक्त लगता है।

* दलिया बनाना बेहद आसान है। दलिए को भूने फिर  एक बोल में गर्म दूध और चीनी मिलाकर खा ले। इसे ज्यादातर सुबह के नाश्ते में खाया जाता है। इसे बनाने में कुछ ही मिनट लगते है। यह आसानी से बनाने को साथ साथ सेहतमंद भी है।

* सेवईं भी एक बेहतर ऑपशन है। बाजार में भुने हुए सेवईं उपलब्ध होते है। जिसे लाकर उबाल लें और फिर गर्म दूध में चीनी मिलाकर इसका सेवन कर लें। यह सेहत के लिए फाएदेमंद होता है।

* 2 मिनट नूडल्स के तरह बाजार में पास्ता भी आता है जिसे केवल गर्म पानी में डाले और उसका मसाला मिला दे। यह मैगी की तरह ही बनता है। इसे 2 मिनट नूडल्स की तरह 2 मिनट पास्ता भी कहा जा सकता है।

* इसमें मोठ या चने को रात भर अंकुरित करने रख दे। सुबह होने पर देख ले अगर अंकुरित हो जाए तो चाट मसाला और नींबू मिलाकर खा लें। इसमें प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है। इसमें कटे हुए प्याज और टमाटर भी डालकर नाश्ते में खाया जा सकता है।

उपचार और प्रयोग-

No comments:

Post a Comment