आप दुनिया के बहुत से होटलों व रिजॉर्ट्स में ठहर चुके होंगे, जहां सारी आधुनिक सुविधाएं मौजूद होती हैं। लेकिन आज हम आपको दुनिया के कुछ ऐसे होटलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो समुद्र के अंदर बने हुए हैं। समुद्र के अंदर बने ये होटल अपने-आप में बेहद खास हैं। प्रकृति प्रेमियों को ये होटल पसंद आ सकते हैं। यहां समुद्र के अंदर जिंदगी का मजा लिया जा सकता है। यहां ठहरना किसी रोमांच से कम नहीं हो सकता।
द शिमाओ वंडरलैंड
=============
यह होटल चीन की सोंगजियांग में थियानमेंशन पहाड़ों के बीच स्थित है। यह पानी के 100 मीटर अंदर मौजूद है। इस होटल की 19 मंजिल हैं, जिसमें 380 कमरे हैं। इसे ब्रिटेन की डिजाइनिंग फर्म एटकिन्स ने डिजाइन किया है। इसे गुफा होटल भी कहा जाता है।
क्रिसेंट हाइड्रोपोलिस दुबई का मशहूर अंडरवाटर होटल है। खासकर, इस होटल में जानी-मानी हस्तियां और शाही परिवार ही ठहरते हैं। कमरों से लेकर डाइनिंग एरिया, मीटिंग हॉल और इनडोर गेमिंग एरिया तक सभी कुछ ग्लास से बना है। ऐसे में, कहीं से भी समुद्र के अंदर मौजूद मछलियों और बाकी जीवों को देखा जा सकता है।
हुवाफेन फुशी मालदीव का मशहूर होटल है। पानी के अंदर बने इस होटल की खास बात ये है कि इसे बेहद खूबसूरत तरीके से पानी के अंदर बनाया गया है। इस होटल के बाहरी हिस्से को भी बेहतरीन तरीके से डिजाइन किया गया है। होटल में इनडोर स्टेडियम से लेकर स्पा तक की सुविधाएं मौजूद हैं। पानी के अंदर बने इस होटल से समुद्र का नजारा बहुत ही खूबसूरत दिखता है।
पोजेडॉन अंडरवाटर फिजी का यह होटल यहां की प्राकृतिक खूबसूरती के चलते पर्यटकों को आकर्षित करता है।पोजेडॉन अंडरवाटर रिजॉर्ट पर्यटकों का पसंदीदा ठिकाना है। ये होटल पांच हजार एकड़ के इलाके में बना है और पानी से घिरा है। इस होटल में रुकने का खर्च बहुत ज्यादा है। एक रात ठहरने का 15 हजार डॉलर या इससे ज्यादा का खर्च आता है।
मान्टा रिजॉर्ट अफ्रीका के समुद्र के 13 फीट अंदर बना है। होटल में कमरे छोटे-छोटे हैं, लेकिन इनमें सभी तरह की सुविधाएं मौजूद हैं। इस होटल में एक रात गुजारने का अनुमानित खर्च 1000 डॉलर यानी लगभग 60000 रुपए है। होटल के कमरे से समुद्र के अंदर का बेहद आकर्षक नजारा दिखाई देता है।

No comments:
Post a Comment